खरगोन-बड़वानी

बड़वानी के शासकीय आदर्श महाविद्यालय में मितव्ययिता की शपथ, विद्यार्थियों और स्टाफ ने स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प

डॉ. प्रमोद पंडित ने कहा— देशहित और राष्ट्रभक्ति को अपनाकर मितव्ययिता को जनअभियान बनाने की जरूरत

जनोदय पंच। बड़वानी के शासकीय आदर्श महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अपील पर विद्यार्थियों व स्टाफ ने मितव्ययिता की स्वैच्छिक शपथ ली। कार्यक्रम में ईंधन बचत, सार्वजनिक परिवहन उपयोग, स्वदेशी अपनाने और संसाधनों के सदुपयोग का संकल्प लिया गया।

मितव्ययिता और स्वदेशी अपनाने का संकल्प

बड़वानी स्थित शासकीय आदर्श महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित ने समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को स्वैच्छिक शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट की स्थिति में देश आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मितव्ययिता को लेकर किए गए आह्वान का अनुकरण महाविद्यालय के माध्यम से किया जाएगा।

ईंधन बचत और सार्वजनिक परिवहन पर जोर

शपथ के दौरान विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने पेट्रोल-डीजल जैसे ईंधन पदार्थों का कम उपयोग करने, निजी वाहनों की अपेक्षा सार्वजनिक परिवहन अपनाने तथा एक वाहन में अधिक लोगों के साथ यात्रा करने का संकल्प लिया। साथ ही विदेशों से आयातित महंगी धातुओं का कम उपयोग करने, खाद्य पदार्थों के सदुपयोग और भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने की शपथ भी ली गई।

कार्यक्रम में प्राध्यापकों और विद्यार्थियों की सहभागिता

कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आर.आर. मुवेल ने किया। स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा विद्यार्थियों को प्रतिदिन मितव्ययिता के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर प्रवेश मोहम्मद शासकीय महाविद्यालय पार्टी के प्राचार्य, डॉ. बीएस मुजाल्दा, डॉ. दिनेश पाटीदार सहित समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!