खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशशिक्षा-रोजगार

बड़वाह। डॉ अजय मालवीय पत्रकार कल्याण परिषद सनावद तहसील अध्यक्ष मनोनीत… संतोष मालवीय बड़वाह तहसील अध्यक्ष मनोनीत

कपिल वर्मा बड़वाह। पत्रकार कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदांती त्रिपाठी जी की सहमति से प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा जी की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने द्वय तहसील अध्यक्ष नियुक्त किये है जिसमें सनावद तहसील अध्यक्ष डॉ अजय मालवीय एवं बडवाह तहसील अध्यक्ष संतोष मालवीय नियुक्त किया गया हैं।

पत्रकारिता सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे

डॉ अजय मालवीय ने कहा कि पत्रकारिता सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे, तो संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और किसी भी उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।संतोष मालवीय ने कहा कि पत्रकारों को अपनी गरिमा और मर्यादा बनाए रखने की सलाह दी।

उन्होंने निष्पक्ष, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर देते हुए पीत पत्रकारिता से दूर रहने का आह्वान किया। द्वय अध्यक्षों की नियुक्ति पर विधायक सचिन बिरला, पूर्व विधायक हितेन्द्र सिंह सोंलकी, नरेंद्र पटेल, प्रवीण शर्मा, सुनील नामदेव सहित समस्त मीडियाकर्मी साथियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!