बड़वाह। सांदीपनि शासकीय कन्या शाला में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा हुआ संपन्न….

कपिल वर्मा बड़वाह। गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अंतर्गत स्कूलों में 15 दिवसीय कार्यक्रमों का भव्य और उद्देश्यपूर्ण आयोजन किया जाता है।
इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व, नैतिक मूल्यों और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना है,उक्त विचार सांदीपनि शासकीय कन्या शाला बड़वाह की प्राचार्य हंसा कानूड़े ने गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम के आयोजन के दौरान व्यक्त किए।
कार्यक्रम की नोडल सुनीता परमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार शालाओं में गुरु पुर्णिमा पखवाड़े के अंतर्गत 15 आयोजन हुए जिसमें, शाला में विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की गई। उप प्राचार्य निर्मल कुमार चौधरी ने बताया कि सभी साथियों के सहयोग से अलग अलग दिवस विभिन्न गतिविधियाँ एवं कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताएँ ,भाषण एवं निबंध लेखन: “गुरु का जीवन में स्थान”, “प्राचीन एवं आधुनिक गुरु-शिष्य परंपरा” जैसे विषयों पर विचार-विमर्श। चित्रकला एवं पोस्टर मेकिंग गुरु-शिष्य संबंधों और भारतीय संस्कृति को दर्शाते हुए रचनात्मक पोस्टर श्लोक एवं कबीर दोहा वाचन गुरु की महिमा पर आधारित श्लोकों और दोहों का सस्वर पाठ गुरु वंदन एवं सम्मान समारोह छात्रों द्वारा अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए विशेष प्रार्थना सभाएँ और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए विशाल सिंह चौहान ने बताया कि 15 दिवसीय आयोजनों में भाग लेने वाले बच्चों को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित भी किया गया। डीएस चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी रेवाराम वर्मा, सेवा निवृत शिक्षक लक्ष्मी नारायण शर्मा, कैलाश खांडेकर, राजेश पाटीदार, राजेंद्र पंडित, शेष नारायण डोंगरे अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।
सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्राओं से कहा कि आप मेहनत एवं लगन से अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो एवं गुरुओं का हमेशा सम्मान करे। कार्यक्रम में उस समय भावुक पल रहा जब विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रेवाराम वर्मा ने सभी शिक्षकों का स्वयं की और से श्रीफल देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में अनुप अत्रे, बलिराम पटेल, सतविंदर सिंह भाटिया, भारती सोनी, रविंदर कौर भाटिया,राधिका बिरला, सीमा भार्गव,कमलेश वर्मा, अंकित बर्वे, प्रवेश खेड़े, राकेश शर्मा का विशेष सहयोग रहा। संस्था प्राचार्य हंसा कानूड़े ने सभी अतिथियों का आभार माना और सभी स्टाफ साथियों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।



