खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में NEET परीक्षा से पहले होटल-लॉज संचालकों को सख्त निर्देश, रोजाना देना होगा मुसाफिरों का विवरण

थाना बड़वानी में आयोजित बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और शासन के निर्देशों के पालन पर दिया गया जोर

जनोदय पंच। आगामी NEET परीक्षा को देखते हुए बड़वानी शहर के होटल एवं लॉज संचालकों की बैठक थाना बड़वानी में आयोजित की गई। बैठक में शासन एवं प्रशासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए प्रतिदिन ठहरने वाले मुसाफिरों का संपूर्ण विवरण स्थानीय थाने में उपलब्ध कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

थाना बड़वानी में आयोजित हुई बैठक

पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में 17 जून 2026 को थाना बड़वानी शहर में शहर के समस्त होटल एवं लॉज संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी NEET परीक्षा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना रहा।

संचालकों को दिए गए आवश्यक निर्देश

बैठक में कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि सभी होटल एवं लॉज संचालकों को शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। संचालकों को निर्देशित किया गया कि उनके प्रतिष्ठानों में प्रतिदिन ठहरने वाले सभी व्यक्तियों का संपूर्ण विवरण निर्धारित प्रपत्र के अनुसार तैयार कर अनिवार्य रूप से स्थानीय थाने में उपलब्ध कराया जाए।

रिकॉर्ड संधारण और सुरक्षा पर जोर

 कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन द्वारा संचालकों को होटल एवं लॉज में ठहरने वाले व्यक्तियों का आवश्यक रिकॉर्ड नियमित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए कहा गया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!