खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पानसेमल के राखी-खुर्द में कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की सेंध, 10 से अधिक परिवार विधायक श्याम बरडे की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण

राखी-खुर्द के कई परिवारों ने भाजपा की रीति-नीति और विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा

जनोदय पंच। पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के राखी-खुर्द गांव में 10 से अधिक परिवारों ने विधायक श्री श्याम बरडे की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा परिवार से जुड़ने का निर्णय लिया।

राखी-खुर्द के परिवार भाजपा में शामिल

पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के खेतिया मंडल अंतर्गत ग्राम राखी-खुर्द, जो लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है, वहां से सेवानिवृत्त शिक्षक श्री-मंगलसिंह-चिका-चौहान, रुश्री-जगन-खन्ना सहित 10 से अधिक परिवारों ने विधायक श्री श्याम बरडे की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जनपद पंचायत पानसेमल अंतर्गत ग्राम राखी-खुर्द के ग्रामीण विधायक जनसेवा कार्यालय पहुंचे और भाजपा परिवार में शामिल होने की घोषणा की। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है।

 

विकास कार्यों और विचारधारा से प्रभावित हुए ग्रामीण

सदस्यता ग्रहण करने वाले ग्रामीणों ने कहा कि विधायक श्री श्याम बरडे के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। सड़कों, पुलों, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के निर्माण कार्यों से गांवों को लाभ मिल रहा है। विधायक श्याम बरडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, संगठन की सशक्त कार्यप्रणाली तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित होकर ग्रामीण भाजपा परिवार से जुड़े हैं। उन्होंने सभी नवसदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का परिवार है, जहां प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और सेवा का अवसर मिलता है।

क्षेत्र विकास में सहयोग का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास में सक्रिय सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया। विधायक श्याम बरडे ने कहा कि विकास ही सबसे बड़ी राजनीति है और जनता का विश्वास सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का जन आंदोलन है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम में खेतिया मंडल अध्यक्ष श्री रामचंद्र सोनीस, पानसेमल मंडल अध्यक्ष श्री रामचंद्र सोनीस, जलगोन मंडल अध्यक्ष श्री चेनसिंह गदरे, पार्षद सुश्री सलोनी राणा, श्री इन्द्रसिंह चौहान, श्री पंकज चौहान, श्री शरद  खन्ना, श्री जितेन्द्र  तरोले, श्री अमरसिंह चौहान, श्री नारायण चौहान, राकेश  पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!