शिक्षा के संस्कारों से ही बनेगा विकसित भारत : विधायक बरडे

जलगोन (पानसेमल)। पानसेमल विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री श्याम जी बरड़े ने जलगोन स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय को नवीन बाउंड्री वॉल चार लाख रुपए लागत की सौगात प्रदान की ईस आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को प्रेरणादायी संदेश दिया। विद्यालय आगमन पर नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य रैली निकाली गई, जिसमें विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों, ग्रामीणों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली विद्यालय परिसर पहुंची, जहां आचार्यों एवं दीदियों ने पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर विधायक सहित सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
अपने संबोधन में विधायक श्री बरड़े ने कहा कि “शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त आधार है। आज का विद्यार्थी ही कल का वैज्ञानिक, शिक्षक, प्रशासक और देश का नेतृत्वकर्ता बनेगा।”
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आकर उन्हें विशेष प्रसन्नता होती है क्योंकि शिक्षा की यह भूमि उनकी भी कर्मभूमि रही है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं एक शिक्षक रहे हैं, इसलिए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यालय में आने वाला प्रत्येक बच्चा कच्ची मिट्टी के समान होता है, जिसे शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार और परिश्रम से एक उत्कृष्ट व्यक्तित्व के रूप में गढ़ते हैं। यही राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा कार्य है।
विधायक श्री बरड़े ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। जिसने शिक्षा को जीवन में सर्वोच्च स्थान दिया, वही भविष्य में नेतृत्व करेगा। व्यक्ति जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से महान बनता है। स्वयं को योग्य बनाइए, दुनिया स्वयं आपको स्वीकार करेगी।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। प्रदेशभर में करोड़ों रुपये की लागत से सांदीपनि विद्यालय, छात्रावास एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा का वातावरण मिलेगा।
कार्यक्रम में शिक्षा समिति के संयोजक राहुल मित्तल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र के उद्योगपति एवं भूमिदाता दिलीप संचेती ने विधायक श्री बरड़े का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पानसेमल विधानसभा विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

कार्यक्रम में उघोगपति श्री दिलीप जी संचेती, जिला ग्राम भारती शिक्षा समिति सदस्य श्री जालमसिंह जी पंड्या, संयोजक श्री राहुल जी मित्तल, सहसयोजक श्री योगेश जी पटेल, श्री भरत जी वारूडे,श्री भगवान जी सूर्यवंशी, मंडल अध्यक्ष जलगोन श्री चेनसिंह गदरे, मंडल अध्यक्ष पानसेमल श्री चंद्रकांत जी महाजन, सरपंच श्रीमती रंजीता अजय आर्य, महामंत्री श्री योगेश जी जैन, श्री इस्माइल आजाद, श्री राजू जी वाघे, श्री कमलेश जी माली, श्री निंबाजी जी पाटिल, श्री प्रकाश जी पटेल, श्री राजेसिंह जी राजपूत, श्री चन्द्रकुमार जी जैन, श्री धीरज जी जैन, श्री आशीष जी अग्रवाल, श्री प्रकाश जी जोशी,श्री गंगाराम जी वसावे, श्री प्रकाश जी माली, श्री तुंबाजी माली, श्री काकड़िया जी डावर, श्री कोमल जी गिरासे, श्री गोटू जी पाटिल, आचार्य जी, दीदीयाँ तथा बड़ी संख्या में अभिभावक , भैया, बहनों की उपस्थित रहे।



