खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

ज़िला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल ने किए लोकार्पण एवं भूमि पूजन

बड़वानी। शिक्षा सुविधाओं के विस्तार को लेकर आज ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह पटेल ने ग्राम बालकुआँ में प्रधानमंत्री आदि आदर्श योजना अंतर्गत निर्मित शाला के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। इसके साथ ही ग्राम सिंधीखोदरी, ग्राम पंचायत वेदपुरी के अछालिया फल्या एवं ग्राम पंचायत चिकल्या के ओहरिया फल्या में शाला के अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन भी संपन्न किया गया।

इन सभी कार्यों पर कुल 55 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। श्री पटेल ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण अंचलों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा और शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं अधिकारी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!