खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पानसेमल के ग्राम झेण्डियाकुंडिया में विद्युत कार्य शुरू, विधायक बरडे ने विकास को दी नई गति

ग्राम झेण्डियाकुंडिया में विद्युत कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने विकास कार्यों को लेकर जताई खुशी

जनोदय पंच। पानसेमल विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत वागरा अंतर्गत ग्राम झेण्डियाकुंडिया में विद्युत कार्य का शुभारंभ विधायक श्री श्याम बरडे ने किया। कार्यक्रम में ग्रामीणजन, मातृशक्ति, युवा साथी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने और विकास कार्यों को निरंतर गति देने की बात कही।

पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झेण्डियाकुंडिया में विधायकश्री श्याम बरडे द्वारा विद्युत कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, मातृशक्ति, युवा साथी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक श्याम जी बरडे ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की अविरल गति बनाए रखने के लिए वे संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पानसेमल विधानसभा का कोई भी गांव, फल्या, मंजरा अथवा टोला विकास से वंचित नहीं रहेगा।

ग्रामीण विकास को बताया प्राथमिकता

विधायक श्री बरडे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। क्षेत्र में स्कूल भवन, आंगनबाड़ी भवन, पंचायत भवन, पुल-पुलिया और विद्युत सुविधाओं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां वर्षों तक बिजली के खंभे और तार नहीं पहुंचे थे, वहां अब विकास की रोशनी पहुंच रही है।

ग्रामीणों से की आत्मीय भेंट

विधायक ने कहा कि विद्युत कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों को बेहतर बिजली सुविधा मिलेगी, जिससे शिक्षा, कृषि कार्य और ग्रामीण जीवन को गति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और निरंतर विकास कार्य जारी रखने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सावन किराड़े, मंडल महामंत्री उत्तम चौहान, बारका पटेल, राकेश दावरे सहित ग्राम के वरिष्ठजन एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!