खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

अंजड़ में क्लर्क भर्ती में फर्जीवाड़ा अंजड़ की बैंक आफ इंडिया में पाई नौकरी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में पकड़ाया

अंजड। रोहित मंडलोई। अंजड की बैंक आफ इंडिया में आईबीपीएसक्लर्क भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, दरअसल राजस्थान के व्यक्ति द्वारा भर्ती परीक्षा में स्वयं की जगह किसी अन्य को बैठाकर परिक्षा पास कर अंजड की बैंक में नौकरी भी ज्वाइन कर ली वहीं जब बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए आंचलिक कार्यालय धार में पहुंचने की बारी आई तो पुरा फर्जीवाड़ा उजागर हो गया।

शुक्रवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक अंजड की बैंक में बतौर लिपिक के पद पर नौकरी पा चुका शुभम जो कि पंकज कुमार मिणा के नाम से नौकरी पा चुका था जिसे धार आंचलिक मेनेजर अरूण कुमार जैन की शिकायत पर नौगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया ओर अधिक जानकारी निकालने के लिए अंजड किराए से लिए मकान में जांच करने पहुंचे जानकारी अनुसार सन् 2023 में आईबीपीएस क्लर्क भर्ती में फार्म पंकज कुमार मीणा निवासी कुंछागांव करोली राजस्थान ने भरा था ओर परीक्षा में पंकज की जगह शुभम बैठ गया और परीक्षा पास करने के बाद 2024 में अंजड शाखा में बतौर कलर्क पद पर नियुक्त भी हो गया,

वहीं इस मामले में मकान मालिक ने बताया कि धार जिले की पुलिस ने जांच करने उनके किराए के मकान पर आई थी जिनके साथ अंजड बैंक शाखा मेनेजर भी आए थे वे बार बार मांगने के बाद भी अपने दस्तावेज हमें नहीं दे रहे थे ताकि हम पुलिस वेरिफिकेशन करवा सके। बहरहाल पंकज कुमार मीणा के नाम पर फर्जी परीक्षा देने वाले शुभम को धार पुलिस ने एक अन्य के साथ गिरफ्तार कर आगे की पुछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!