सेंधवा

पीएम श्री चाटली विद्यालय में बिरसा मुंडा जयंती और बाल दिवस मनाया गया

सेंधवा। पीएम श्री चाटली विद्यालय में बिरसा मुंडा जयंती और बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन! पीएम श्री विद्यालय चाटनी में प्राचार्य शारदा जाधव के मार्गदर्शन में अमर शहीद बिरसा मुण्डा ओर बाल दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका मंजुसा दुबे के द्वारा प्रेरणा गीत नन्ना मुन्ना राही हूं सुनाया गया कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय के शिक्षक मनोज मराठे ने बिरसा मुंडा जी के जन्म पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे देश में अनेक शहीद हुए हैं जिनकी शहादत से आजादी मिली हमारा देश आजादी के पूर्व भी गांव में बसात और आज भी गांव में बसता था ओर आज भी अनेक स्वतंत्रता सेनानी जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में जा जाकर आजादी का अलख जगाया जीन हमारे वीर शहीद बिरसा मुंडा प्रमुख है जिनका जन्म 1875 को हुआ था और सन 1900 में वीरगति को प्राप्त हुवे उनके द्वारा हमारे आदिवासी क्षेत्रों में अंग्रेजों से लोहा लिया गया जिससे अनेक हजारों आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए संकल्प लिया अनेक गांवों के ग्रामीणों ने भी आजादी की लड़ाई क्या होती है का संदेश ऐसे ही वीर शहीदो ने पहुचाया उन्ही की प्रेरणा से अनेक लोगो नेआजादी का आंदोलन में भाग लिया था हमारे देश का प्रथम प्रधानमंत्री नेहरु जी नेअनेक योजना हमारे देश के विकास के लिए योजना बनाई और अपने अपने जीवन को जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में समर्पित किया विद्यालय के शिक्षक बंशीलाल नरगाँवे ने बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालकर उनके शहादत को लेकर प्रदेश भर मे निकाली गयी रथ यात्रा की जानकारी भी दी आपने कहा आजादी के लिए संघर्ष किए जाने के कारण आज हम बिरसा मुंडा जी को याद कर रहे हैं इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती यादव द्वारा बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण और तिलक लगाकर पूजा अर्चना की स्टाफ ने भी कल माल चढ़कर बिरसा मुंडा जी चित्रपट माल्यार्पण किया इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षक चंपा लाल कनोजे सर सुनिता नायर बंसन्ती चोहान अरविन्द सोलंकी हार्दीक सोनी गुच्छा ब्राह्मणे धनबाई सोलंकी मनोज मुजाल्दे आदी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!