खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी; जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 77 आवेदकों की समस्याएं, वृद्धावस्था पेंशन, जाति प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री आवास योजना भुगतान से जुड़े मामलों के निराकरण के दिए निर्देश

बड़वानी; प्रति मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बडवानी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 77 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय सीमा में और प्रभावी ढंग करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को आसानी हो।

जनसुनवाई में ग्राम जामली निवासी श्री सोमारिया पिता वेरसिंग ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम पंचायत दोंदवाड़ा से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। इस संबंध में उन्होने सचिव एवं सरपंच से इस संबंध में बात की तो वे बताते है कि उनका बीपीएल का राशन कार्ड नहीं होने से उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिल पायेगा । इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आवेदन को तहसीलदार सेंधवा को भेजकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

जाति प्रमाण पत्र बनवाने बाबद

जनसुनवाई में ग्राम महावीर नगर बड़वानी निवासी अलीम पिता जमालुउद्दीन मंसूरी ने आवेदन देकर बताया कि उनकी बहन हुसैना का विवाह सेंधवा के रहने वाले परवेज के साथ हुआ तथा विवाह से एक पुत्री रीदा फातिमा का जन्म 21 जनवरी 2014 को हुआ । बालिका के जाति प्रमाण पत्र हेतु उन्होने आवेदन 19 सितम्बर 2023 को किया था । जिसका अभी तक किसी भी प्रकार का निराकरण नहीं हो पाया है। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उक्त आवेदन को एसडीएम सेंधवा को भेजकर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का भुगतान करवाया जाये

जनसुनवाई में ग्राम सौन्दूल निवासी मनोज पिता शांतिलाल ने आवेदन देकर बताया कि उन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हे आवास प्राप्त हुआ है। परन्तु आवास मिलने के बाद भी उन्हे योजना के तहत राशि प्राप्त नही हुई है। ग्राम पंचायत में जानकारी लेने पर संतुष्टिपूर्वक जवाब नही दिया जाता है, उन्हे यहां से वहां दौड़ाया जा रहा है। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उक्त आवेदन को बड़वानी जनपद पंचायत के सीईओ को भेजकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!