सेंधवाधर्म-ज्योतिष, समाज

सेंधवा: ढोल-ताशों के साथ पहुंची महिलाएं, खेड़ापति हनुमान जी को चढ़ाई भक्ति से तैयार की गई पोशाक

सेंधवा: शहर के किले के पीछे स्थित भगवती कॉलोनी की सुबह प्रभात फेरी करने वाली महिलाओं ने आज सुबह करीब 9 बजे किले के पीछे स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में श्री खेड़ापति हनुमान जी महाराज को पोशाक पहनाई गई।

भगवती कॉलोनी की प्रतिदिन अल सुबह 5:00 बजे से प्रभात फेरी करने वाली महिलाओं ने आपस में रुपए एकत्रित कर अपने हाथों से भगवान खेड़ापति हनुमान जी के लिए वस्त्र बनाएं और उसके बाद आज चतुर्दशी पर भगवान को वस्त्र पहनाए गए। इस दौरान सुबह 9:00 बजे महिलाओं ने भगवान हनुमान जी की आरती की और प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर सुबह महिलाओ ने वस्त्र हाथो में लेकर पूरी कॉलोनी में ढोल ताशे के साथ घूमकर हनुमान मंदिर पहुँची और बाबा के दर्शन व आरती की। इस अवसर पर प्रभात फेरी करने वाली महिलाओं सहित कॉलोनी की सभी महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!