खरगोन-बड़वानी

खेतिया; निहारिका की महाराष्ट्र के छात्रावास में संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच की मांग, खेतिया में कैंडल मार्च निकाल सौंपा ज्ञापन

खेतिया। शंकर शिरसाठ। गत दिनों महाराष्ट्र राज्य के अक्कलकुवा स्थित नवोदय विद्यालय के छात्रावास में निहारिका कोली उर्फ पंछी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर रविवार रात में खेतिया में समाजजनों ने कैंडल मार्च निकाला। विभिन्न समाज के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

खेतिया में युवा कोली समाज के आह्वान पर रविंद्रनाथ टैगोर चौक से कैंडल मार्च शुरू हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस चौक पर पहुंचा। इस मार्च में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए।
इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता गीतांजलि कोली और महेंद्र सनेर ने खेतिया थाना प्रभारी सुखलाल भंवर को ज्ञापन सौंपा।

जिसमें निहारिका की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। अंत में उपस्थित लोगों ने निहारिका उर्फ पंछी को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दे निहारिया मप्र की सीमा से लगे शाहदा की निवासी थी। करीब एक माह पूर्व छात्रावास में उसकी संदिग्ध मौत हो गई थी। परिजन व समाजजन इस मामले में न्याय की मांग कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!