खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पानसेमल तहसील के निसरपुर में मोबाइल टॉवर लगाने का विरोध, ग्रामीणों ने पंचायत में दी शिकायत निर्माण कार्य रोकने के आदेश जारी

पानसेमल। शंकर शिरसाठ। निसरपुर ग्राम निसरपुर में मोबाइल टॉवर लगाए जाने को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामवासियों ने टॉवर से होने वाले संभावित स्वास्थ्य प्रभावों और रेडिएशन के खतरे को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत में लिखित शिकायत प्रस्तुत की है। ग्राम के आवेदक गुलाबसिंह चौधरी हुकुमचंद हीरा राठौर एवं मुन्ना चौधरी ने अपने आवेदन में बताया कि श्रावण शंकर वाडिले एवं संजू वाडीले के निजी भू-भाग पर पहले भी मोबाइल कंपनी द्वारा टॉवर लगाया गया था, जिससे ग्रामीणों को असुविधा होने लगी थी। ग्रामीणों का कहना है कि घरों के पास टॉवर से निकलने वाली रेडिएशन से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है, इसी कारण पूर्व में भी टॉवर निर्माण का जोरदार विरोध किया गया था।

आवेदकों ने बताया कि विभाग द्वारा पहले रोक लगाने के बाद भी अब पुनः एयरटेल कंपनी का टॉवर उसी स्थान के पास लगाया जा रहा है, जिसे लेकर ग्रामीण बेहद चिंतित हैं। इस संबंध में पंचायत से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई।
शिकायत प्राप्त होने पर ग्राम पंचायत निरसपुर ने शीघ्र कार्यवाही करते हुए संबंधित पक्ष को सूचना पत्र जारी कर टॉवर निर्माण कार्य तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं। पंचायत ने तीन दिनों के भीतर अनुमति एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने को भी कहा है।
मामले की प्रति अनुविभागीय अधिकारी पानसेमल, तहसीलदार कार्यालय, एवं जनपद पंचायत पानसेमल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रेषित की गई है, ताकि आगे की विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि आवासीय क्षेत्र में इस प्रकार के टॉवर स्थापित करने से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं। अब सभी को आगे की प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!