पानसेमल में रामदेव बाबा की महाआरती और विशाल भंडारा, विधायक श्याम बरडे ने श्रद्धालुओं को वितरित की प्रसादी
रामदेव बाबा मंदिर में आयोजित धार्मिक आयोजन में विधायक श्याम बरडे ने महाआरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की

जनोदय पंच। पानसेमल के रामदेव बाबा मंदिर में प्रतिवर्ष होने वाली धार्मिक परंपरा के तहत महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महाआरती के बाद प्रसादी वितरण हुआ और श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की।
1998 से जारी है भंडारे की परंपरा
पानसेमल नगर के रामदेव बाबा मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा के अंतर्गत रामदेव बाबा की महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम बरडे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचे और महाआरती में सम्मिलित होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। रामदेव बाबा मंदिर में आयोजित यह विशाल भंडारा वर्ष 1998 से लगातार आयोजित किया जा रहा है। प्रतिवर्ष लगभग 5 हजार से 7 हजार नागरिक, माता-बहनें एवं श्रद्धालु भंडारे में पहुंचकर बाबा की प्रसादी ग्रहण करते हैं।
बाबूलाल अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजन
इस विशाल आयोजन के मुख्य आयोजक बाबूलाल अग्रवाल (काका) द्वारा प्रतिवर्ष तन-मन-धन से समर्पित होकर भंडारे का आयोजन किया जाता है। रामदेव बाबा भक्त मंडली के सदस्य भी आयोजन को सफल बनाने के लिए सेवाएं प्रदान करते हैं। श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण, व्यवस्था एवं सेवा कार्य में भक्त मंडली के कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ जुटे रहे।
महाआरती के बाद विधायक ने वितरित की प्रसादी
विधायक श्याम बरडे ने रामदेव बाबा की विधिवत महाआरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने भंडारे का शुभारंभ कराया तथा स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से आए नागरिकों एवं माता-बहनों से मुलाकात कर रामदेव बाबा की जन्म जयंती एवं विशाल भंडारे की शुभकामनाएं दीं। विधायक बरडे ने बाबा रामदेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में सदैव सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहे तथा क्षेत्र की जनता पर बाबा का आशीर्वाद बना रहे।

धार्मिक आयोजनों में सहभागिता
बताया गया कि विधायक श्याम बरडे क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों एवं जनसेवा के कार्यक्रमों में सहभागिता करते हैं। क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों, नगरों एवं ग्रामीण-पहाड़ी अंचलों में आयोजित सनातन धार्मिक अनुष्ठान, पूजन, महाआरती एवं भंडारों में वे कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता निभाते हैं। उनका कहना है कि धर्म और सेवा समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं तथा ऐसे आयोजन सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
रामदेव बाबा के विशाल भंडारे को लेकर नगरवासियों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। आयोजन स्थल पर पूरे दिन श्रद्धा एवं उत्सव का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता गोविंद जोशी, देवराज दादा पाटिल, कैलाश अग्रवाल, सुरेश, हंसराज खंडेलवाल, हितेन हरसोला, मंडल महामंत्री प्रकाश जोशी, पप्पू बड़े, मनोज खंडेलवाल, मुकेश सोलंकी, संजय, बाबूलाल अग्रवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं रामदेव बाबा भक्त मंडली के सदस्य उपस्थित रहे।

भक्त मंडली एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे आयोजन में तन-मन-धन से सेवा देते हुए भंडारे को सफल बनाने में भूमिका निभाई। नगरवासियों ने भी सहभागिता करते हुए बाबा रामदेव की प्रसादी ग्रहण की और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।



