खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पानसेमल पुलिस ने चक्काजाम और मंडी नीलामी में बाधा डालने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पानसेमल–खेतिया स्टेट हाइवे पर दिनांक 20.11.2025 को पानसेमल कृषि उपज मंडी में नीलामी के दौरान कुछ बाहरी व्यक्तियों ने नीलामी प्रक्रिया में व्यवधान डालने का प्रयास किया। मंडी व्यापारियों ने तुरंत इसकी शिकायत पानसेमल पुलिस को दी। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर और एसडीओपी श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में पानसेमल पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।

जांच में यह सामने आया कि नरेन्द्र धार्वे और शेखर जाधव के नेतृत्व में लगभग 10–15 व्यक्तियों ने मिलकर नीलामी प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया और चक्काजाम की योजना बनाई थी, जिससे स्टेट हाइवे पर यातायात बाधित हो गया। पानसेमल पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए नरेन्द्र धार्वे, पिता छतरसिंह धार्वे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम मनकुई एवं शेखर, पिता दिनेश जाधव, उम्र 28 वर्ष, निवासी टाकली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!