खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी-कुक्षी बायपास पर पिकअप और सिद्धि विनायक बस की भिड़ंत,चालक की मौत, कई यात्री घायल

इंदौर से आ रही बस से टक्कर के बाद मचा हड़कंप, घायलों का अस्पताल में उपचार जारी

जनोदय पंच। बड़वानी-कुक्षी बायपास पर बुधवार को पिकअप वाहन और इंदौर से आ रही सिद्धि विनायक बस के बीच हुई भिड़ंत में पिकअप चालक की मौत हो गई। हादसे में बस के कई यात्री भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना बड़वानी थाना क्षेत्र की है।

बायपास पर हुआ सड़क हादसा

बड़वानी-कुक्षी बायपास पर बुधवार को पिकअप वाहन और इंदौर से आ रही सिद्धि विनायक बस के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बस के यात्री भी हुए घायल

हादसे में सिद्धि विनायक बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना बड़वानी थाना क्षेत्र की बताई गई है।

हादसे में जान गंवाने वाले पिकअप चालक की पहचान राहुल चंद्रकांत शिरशाट के रूप में हुई है। वह पोस्ट वखारी, तालुका देवला, जिला नाशिक, महाराष्ट्र का निवासी था। पुलिस मामले से संबंधित आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!