बड़वानी में दो पुलिस अधिकारी सेवा-निवृत्त, पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने किया सम्मान, सराहनीय सेवाओं का उल्लेख
लंबे सेवाकाल के बाद उप-निरीक्षक और सहायक उप-निरीक्षक सेवानिवृत्त, अधिकारियों ने जताई सराहना

जनोदय पंच। बड़वानी पुलिस के दो अधिकारियों के सेवा-निवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर ने शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दिनांक 30-04-2026 को बड़वानी पुलिस के उप-निरीक्षक छबु पाटील एवं सहायक उप-निरीक्षक निसार अहमद के सेवा-निवृत्ति अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दोनों अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं दीं। छबु पाटील ने 09-02-1989 को आरक्षक पद से सेवा शुरू की, वहीं निसार अहमद ने 16-12-1986 को आरक्षक पद पर नियुक्त होकर निरंतर सेवाएं दीं।

अधिकारियों ने किया सम्मान
निर्धारित सेवा अवधि पूर्ण होने पर पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर ने दोनों अधिकारियों को शाल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके परिजन भी उपस्थित रहे, जिनसे अधिकारियों ने सौहार्दपूर्ण चर्चा की।
अनुशासन और कर्तव्यपरायणता पर जोर
पद्मविलोचन शुक्ल ने कहा कि पुलिस सेवा में अनुशासन, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता सर्वोपरि है तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाएं विभाग के लिए सदैव अनुकरणीय रहेंगी। कार्यक्रम में महेश सुनैया, चेतन बघेल, सूबेदार और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।



