धार, झाबुआ, आलीराजपुर

खलघाट के संजय सेतु पर झुके सेफ्टी एंगल से हादसे का खतरा, मेंटेनेंस के बावजूद सुरक्षा इंतजाम नदारद

मेंटेनेंस कार्य के बीच झुकी रेलिंग और सेफ्टी एंगल, संकेत बोर्ड और बैरिकेडिंग के अभाव से बढ़ा खतरा

जनोदय पंच। खलघाट स्थित नर्मदा नदी पर बने संजय सेतु पुल पर झुके सेफ्टी एंगल और जर्जर रेलिंग से हादसे का खतरा बढ़ गया है। मेंटेनेंस कार्य के बावजूद सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी संकेतों की कमी बनी हुई है, जिससे वाहन चालकों को जोखिम उठाना पड़ रहा है।


नर्मदा नदी पर बने संजय सेतु पुल पर पिछले पांच माह से गुटके बदलने और सेफ्टी एंगल लगाने का कार्य जारी है। यह पुल नेशनल हाईवे-52 मुंबई-आगरा मार्ग पर धार और खरगोन जिले की सीमा पर स्थित है। इसके बावजूद कई स्थानों पर लगाए गए सेफ्टी एंगल झुके और क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहे हैं। पुल किनारे लगी पुरानी रेलिंग भी जर्जर हालत में है। सुरक्षा संकेत और बोर्ड न होने से राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

ओवरटेक से बढ़ रहा जोखिम
मरम्मत कार्य के दौरान पुल संकरा हो गया है, जिससे वाहन चालक अक्सर ओवरटेक करते हैं। भारी वाहनों के बीच बाइक और छोटे वाहन जोखिम उठाकर निकलते हैं, जिससे संतुलन बिगड़ने पर हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने रेलिंग की मरम्मत, सख्त बैरिकेडिंग, ओवरटेक पर रोक और स्पष्ट चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है।

अधिकारियों की प्रतिक्रिया
टोल एरिया मैनेजर सेंधवा राकेश मंडलोई ने कहा- बताया कि में पिछले 8 दिनों से बाहर हु इसलिए मुझे इसकी जानकारी नहीं थी आपके द्वारा मुझे जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश देकर जल्द ही समस्या का समाधान करवाया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!