खरगोन-बड़वानीखेल जगतमुख्य खबरे

बड़वानी; राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता में रोहित ने जीता सिल्वर मेडल

बड़वानी; राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज टेनिस प्रतियोगिता में बड़वानी तथा जनजातीय कार्य विभाग के श्री रोहित रावत ने सिल्वर मेडल जीता।
श्री रोहित रावत ने बताया कि राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज टेनिस प्रतियोगिता 16 से 22 दिसंबर तक गांधीनगर ( गुजरात ) में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में बड़वानी के श्री रोहित रावत ने मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता की मेंस वेटरन्स इवेंट्स में बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात के खिलाड़ियों को हराकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 28 राज्यो के लगभग 362 खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया था। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला की 8 इवेंट्स आयोजित हुई। श्री रोहित रावत की इस शानदार उपलब्धि पर जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त श्री जे.एस. डामोर, प्राचार्य श्रीमती करुणा बैस, सरस्वती टेनिस के सदस्यों, समस्त स्टॉफ सदस्यों, परिवार के सदस्यों तथा मित्रो ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!