खरगोन-बड़वानीसेंधवा

भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में ‘गांव चलो अभियान’ की बनी रणनीति, नव नियुक्त एल्डरमैन का हुआ स्वागत

सेंधवा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नगर इकाई की मासिक कामकाजी बैठक नपा अध्यक्ष के जनसंपर्क कार्यालय पर दोपहर साढ़े 11 बजे आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के महत्वाकांक्षी ‘गांव चलो अभियान’ की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों एवं नगर पालिका के 24 वार्डों में पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी देंगे तथा आमजन को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगे। युवा मोर्चा के विवेक तिवारी ने बताया कि ‘गांव चलो अभियान’ के तहत कार्यकर्ता गांवों में 24 से 48 घंटे तक रुककर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के लिए प्रयास भी किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान गांव एवं शहर में निवासरत भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तथा जनसंघ काल से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा। बैठक के दौरान नगर पालिका परिषद में मध्यप्रदेश शासन द्वारा नव नियुक्त एल्डरमैन का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, अनिल वाघ, भागीरथ सोनी एवं कृष्णा पालीवाल का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एस. वीरा स्वामी, सुरेश गर्ग, छोटू चौधरी, लवणीत पालीवाल, दीपक पाटिल, विक्की वर्मा, मयंक राठौड़, देवेश सोनी, आशीष सोनी, लोकेश शर्मा, प्रयास शर्मा, सतीश वाडीले सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन सन्नी वर्मा ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!