सेंधवा

जुलवानिया; 11 जुलाई को अमरनाथ यात्रा के लिए 200 भक्तों का जत्ता होगा रवाना, यात्रा को लेकर भक्तों ने बैठक कर तैयारी जानकारी दी गई

जुलवानिया; अखिल भारतीय मां नर्मदा भक्त मंडल द्वारा प्रतिवर्ष निकलने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़वानी जिले से 200 से अधिक भक्तों का पंजीयन मंडल ने कराया है यह सभी भक्त 11 जुलाई को इंदौर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होंगे जिसको लेकर बुधवार की शाम को मंगलनाथ हनुमान मंदिर पर बैठक का आयोजित कर यात्रा की जानकारी दी गई यात्रा के संयोजक दीपक शर्मा ने बताया कि बड़वानी जिले के विभिन्न ग्रामों से इस बार अमरनाथ यात्रा के लिए यात्री जाएंगे यात्रियों का मेडिकल तथा पंजीयन सुनिश्चित कर लिया गया है लगभग 200 से अधिक यात्रियों का पंजीयन हुआ है वहीं यह यात्रा 11 जुलाई को स्थानीय श्री राम मंदिर परिसर में भक्तों को एकत्रित किया जाएगा यहां से सभी भक्त पैदल यात्रा करते हुए मनकानेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे जहां भगवान महादेव का पूजन अर्चन कर बस से सभी यात्री इंदौर पहुंचेंगे यात्रा 11 जुलाई से प्रारंभ होगी जो 21 जुलाई को वापस आएगी इस दौरान अमरनाथ यात्रा में जरूरी तैयारी एवं सावधानी को लेकर भक्तों को जानकारी दी गई बैठक में संजय जी चौहान राजू जी चौहान संदीप जी चौहान सचिन जी जायसवाल सहित ओझर बालसमुद जुलवानिया ठीकरी अंजड राजपुर के भक्त उपस्थित थे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!