खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, कोतवाली पुलिस ने पांच घंटे में आरोपी पकड़कर 8 लाख का ट्रैक्टर बरामद किया

सेगांव फाटा स्थित ट्रैक्टर शोरूम से चोरी के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग

जनोदय पंच। बड़वानी कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज पांच घंटे के भीतर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर 8 लाख रुपये कीमत का नया ट्रैक्टर जब्त किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और घेराबंदी के आधार पर कार्रवाई की।

ट्रायल के बहाने लेकर भागा ट्रैक्टर

बड़वानी में पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी बड़वानी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना बड़वानी पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले का खुलासा किया। फरियादी शिवराम ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 मई को सुबह करीब 10.30 बजे एक व्यक्ति सेगांव फाटा स्थित श्री महावीर ट्रैक्टर शोरूम पहुंचा और ट्रैक्टर खरीदने की बात कहकर ट्रायल लिया। इसके बाद वह ट्रैक्टर को डिवाइडर से मोड़कर लाने की बात कहकर फरार हो गया। शोरूम कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी कट मारकर करीब 8 लाख रुपये कीमत का नया ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। मामले में कोतवाली थाने पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जानकारी जुटाई और तत्काल वायरलेस सेट व कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थानों को अलर्ट कर घेराबंदी की। सोशल मीडिया पर भी जानकारी साझा की गई। इसी दौरान एक जागरूक नागरिक द्वारा चोरी के ट्रैक्टर एवं आरोपी के संबंध में सूचना देने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शुभम पिता कमल बर्डे, 23 वर्ष, निवासी पाल्या थाना अंजड़ को अभिरक्षा में लेकर घटना में चोरी गया नया MASSEY FURGUSON 8055 ट्रैक्टर जब्त कर लिया।

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह, प्रधान आरक्षक जगजोध सिंह, प्रधान आरक्षक निकुम तथा आरक्षक पुरुषोत्तम, आत्माराम और पवन की सराहनीय भूमिका रही।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!