खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

निवाली के गवाड़ी सेक्टर में ग्राम विकास समितियों का प्रशिक्षण, ग्रामीण विकास और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर

क्षमता वर्धन कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव, जैविक खेती और शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर दी गई जानकारी

जनोदय पंच। बड़वानी जिले के निवाली विकासखंड के गवाड़ी सेक्टर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। कार्यक्रम में समितियों को सशक्त बनाने, ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन पर जोर दिया गया।

निवाली | बड़वानी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड निवाली के अंतर्गत सेक्टर गवाड़ी में नवांकुर संस्था सार्थक सामाजिक सेवा समिति, भुरापानी के माध्यम से ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का शक्ति संचय एवं क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समितियों की सक्रियता बढ़ाना, ग्रामीण विकास कार्यों को गति देना और जनभागीदारी के माध्यम से गांवों में सामाजिक एवं विकासात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को संगठित एवं सशक्त बनाने, ग्राम विकास की कार्ययोजना तैयार करने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पर्यावरण संरक्षण और आजीविका गतिविधियों की दी जानकारी

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, पौधारोपण, नशामुक्ति, जैविक खेती और आजीविका गतिविधियों के साथ ग्रामीण विकास में जनभागीदारी की भूमिका पर जानकारी दी गई। उपस्थित सदस्यों को बताया गया कि ग्राम विकास के लिए समितियों की सक्रिय भूमिका, आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।

आपसिंह चौहान ने बताई परिषद की कार्यप्रणाली

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक आपसिंह चौहान ने परिषद की अवधारणा, उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं संगठनात्मक संरचना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों को ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक चेतना जागृत करने, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ निराम तरोले ने भी प्रशिक्षण प्रदान किया। नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी सरदार डावर सहित विभिन्न ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों ने सहभागिता की।

आसपास के गांवों की समितियों और नवांकुर सखियों ने लिया भाग

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कमिश डावर, भुलिराम जाधव, नानसिंग सोलंकी, सदाराम खरते, दारासिंग खरते, सीताराम सोलंकी, रमेश सेनानी, कम्पिलाल सेनानी, पुष्पा सानी, कालीबाई सेनानी, विदिशा डावर, गजेन्द्र खरते, हिरालाल सेमल्या एवं ताराचंद डावर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ग्राम भुरापानी, सेंगवी, गवाड़ी, पिपलधार और राई सहित आसपास के गांवों की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर सखियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण विकास में जनभागीदारी मजबूत करने, समितियों की कार्यक्षमता बढ़ाने तथा गांवों को स्वच्छ, जागरूक, आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!