जल जीवन मिशन के अंतर्गत 05 नल जल योजनाओं का हुआ हस्तांतरण
ग्राम पंचायत एवं स्वसहायता समूह के मध्य हुए 45 एमओयू

बड़वानी ; जल जीवन मिशन के अतंर्गत कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पूर्ण हो चुकी 05 नल जल योजनाऐ ग्राम पंचायतों को हस्तांरित एवं 45 एचओयू ग्राम पंचायत एवं स्वय सहायता समूह के मध्य निष्पादित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर जल योजनाओं का सफल संचालन और रखरखाव सुनिश्चित करते हुए स्थानीय स्वामित्व को मजबूत करना है।
हस्तांतरण में शामिल 05 ग्राम पंचायतें
इस हस्तांतरण प्रक्रिया में राजपुर विकासखंड की टकली, सेंधवा विकासखण्ड की कालीकुंड,डोंगल्यापानी, नादियाबड़, टाकियापानी ग्राम पंचायतों की योजनाओं का हस्तांतरण किया किया।
ग्राम पंचायत एवं समूह के मध्य हुए 45 एमओयू
इस कार्यक्रम में बड़वानी विकासखण्ड के 04, रसगांव, बोम्या, बोरी, धनोरा, राजपुर विकासखण्ड के 05, टाकली, इन्द्रपुर, ओझर, उपला, कासेल, पाटी विकासखण्ड के 03 पाटी ढेग्चा, रानीपुरा, सेंधवा विकासखण्ड के 05 जामान्या, झापडीपाडला, बनिहार, बाकी गोई, बड़गांव, ठीकरी विकासखण्ड के 14 मदरानिया, हरीबड़, महगांव डेब, पाडला, पलासिया, तलवाड़ा डेब, हरणगांव, रणगांवडेब, साकड़, बड़गांव, पान्या, चिचली, पानसेमल विकासखण्ड के 13 घट्टया बंधराखूर्द, गोगवाड़ा, कांसूल, शिवनी पड़ावा, ओसवाड़ा, मनकुई, वांगरा, देवधर, टेमला, निवाली विकासखण्ड के 01 चाटली ग्राम पंचायत एवं विभिन्न स्वय सहायता समूह के बीच 45 एमओयू निष्पादित किये गये। इस दौरान ग्राम संगठन के अध्यक्ष/सचिव, स्वसहायता समूह एवं विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



