मुख्य खबरेkhalghatमध्यप्रदेश
खलघाट में यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 38 चालान बनाकर 13 हजार जुर्माना वसूला, नियमों का पालन कराया
टोल और पलाश चौराहे पर कार्रवाई, हेलमेट और श्रमिक परिवहन नियमों को लेकर दी सख्त समझाइश


खलघाट में विगत दिनों धार के चिकलिया में हुई ह्रदय विदारक घटना के मद्देनजर धार पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस चौकी प्रभारी नारायण सिंह कटारा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
अभियान के तहत खलघाट टोल और पलाश चौराहे पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों को रोको टोको अभियान के तहत रोका गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए समझाइश दी गई और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।
चेकिंग के दौरान कुल 38 चालान बनाए गए, जिनसे 13 हजार रुपए समन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
अभियान के दौरान दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने की समझाइश दी गई। वहीं पिकअप और आईसर चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे इन वाहनों में श्रमिकों का परिवहन न करें, अन्यथा नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान में नारायण सिंह कटारा, पदम सिंह भाटी, अजय सिंह सोलंकी, मनोज सिंह राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने संयुक्त रूप से अभियान को सफल बनाया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।