मुख्य खबरेखेल जगतभोपालमध्यप्रदेश

भोपाल में राज्य स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में बड़वानी के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, राष्ट्रीय चयन का भी मिलेगा मौका

02 और 03 मई को प्रतियोगिता, विभिन्न वर्गों में खिलाड़ी करेंगे प्रतिनिधित्व, शीर्ष दो को राष्ट्रीय स्पर्धा में भागीदारी

मध्यप्रदेश पंजा कुश्ती संघ के तत्वाधान में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बड़वानी के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर चयन का अवसर मिलेगा।


बड़वानी 01 मई 2026/ मध्यप्रदेश पंजा कुश्ती संघ के तत्वाधान में राज्य स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता 2026 का आयोजन राज्य की राजधानी भोपाल में 02 और 03 मई को आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे।

खिलाड़ियों का चयन और भागीदारी

अंतर्रास्ट्रीय पंजा कुश्ती पहलवान व कोच मनोज पटेल ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में जिले से राजा चितावले, यश डुडवे, ऋग्वेद धारसे व चंदन गंवानी विभिन्न वर्ग समूहों में भाग लेंगे। ये खिलाड़ी सब- जूनियर, जूनियर, यूथ, सीनियर, दिव्यांग, मास्टर व ग्रैंड मास्टर महिला- पुरुष वर्गों में बड़वानी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता का अवसर

इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के कई जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में चयनित प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह प्रतियोगिता 29 मई से 02 जून 2026 तक गांधीनगर गुजरात में आयोजित होगी।

खिलाड़ियों को शुभकामनाएं

बड़वानी जिला पंजा कुश्ती संघ तथा पंजा कुश्ती फैंस क्लब ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!