मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा अग्रवाल समाज चुनाव में राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजयी, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दिखा उत्साह

अध्यक्ष पद के चुनाव में राजेंद्र नरेडी को 199 और राकेश एरन को 187 मत मिले।

जनोदय पंच। सेंधवा में अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में राजेंद्र नरेडी ने 12 मतों से जीत दर्ज की। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। 404 में से 386 मतदाताओं ने मतदान किया। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भी चुनाव में देखने को मिली।

लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न हुआ चुनाव

सेंधवा स्थित लायंस कम्यूनिटी हॉल में अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु अध्यक्ष पद का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। निर्वाचन समिति के सुनील अग्रवाल एवं हेमंत गर्ग ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र नरेडी एवं राकेश एरन के बीच सीधा मुकाबला था। मतदान सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ और मतदाताओं में सुबह से उत्साह दिखाई दिया।

मतगणना में रही कांटे की टक्कर

दोपहर 3 बजे तक चले मतदान में 404 में से 386 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतगणना के दौरान दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रही। अंतिम परिणाम में राजेंद्र नरेडी को 199 एवं राकेश एरन को 187 मत प्राप्त हुए। नोटा में एक भी मत नहीं पड़ा। निर्वाचन समिति के अजय मित्तल एवं गोपाल तायल ने परिणाम घोषित किए। सचिव पद पर संजय गोयल निर्विरोध निर्वाचित हुए।

निर्वाचन प्रक्रिया में कई लोगों ने निभाई भूमिका

निर्वाचन प्रक्रिया में अजय मित्तल, गोपाल तायल, पीरचंद मित्तल, सुनील अग्रवाल एवं हेमंत गर्ग की भूमिका रही। रिटायर्ड अधिकारी राजेंद्र मिश्रा, पूर्व सहायक यंत्री नपा गिरीश दर्शे, प्रदीप नाईक, टाइमकीपर चूक, लिलाधर चौधरी, देवेश रावत एवं प्रमोद पाटिल ने सहयोग प्रदान किया। पूरा चुनाव सीसीटीवी निगरानी में सम्पन्न हुआ। कानून व्यवस्था के लिए शहर थाना पुलिस बल तैनात रहा। नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र नरेडी ने समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!