सेंधवा के कड़ाईपानी में 10 लाख की पुलिया का भूमि पूजन, बारिश में आवागमन समस्या से ग्रामीणों को मिलेगी राहत
जनपद सदस्य अनिता जितेन्द्र डावर के प्रस्ताव पर मिली स्वीकृति, भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

जनोदय पंच। सेंधवा क्षेत्र के ग्राम कड़ाईपानी में 10 लाख रुपये लागत की पुलिया निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक मोंटू सोलंकी द्वारा किया गया। लंबे समय से बारिश में आवागमन बाधित होने से ग्रामीण परेशान थे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए स्वीकृत हुई पुलिया
सेंधवा की ग्राम पंचायत लंगड़ीमोहड़ी अंतर्गत ग्राम कड़ाईपानी में क्षेत्रीय विधायक मोंटू सोलंकी द्वारा 10 लाख रुपये लागत की पुलिया निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। बारिश के दौरान ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जनपद सदस्य अनिता जितेन्द्र डावर द्वारा ग्रामीणों की समस्या को लेकर प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था, जिस पर विधायक मोंटू सोलंकी ने स्वीकृति प्रदान की।

भूमि पूजन में ग्रामीणों ने किया स्वागत
कार्यक्रम में विधायक मोंटू सोलंकी का ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान जनपद सदस्य प्रतिनिधि जितेन्द्र डावर, बीपीएल ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर सोलंकी, जयस कार्यकर्ता सर्जन खरते, मुकेश डावर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने जताया आभार
इस अवसर पर सरपंच रिंदुबाई सोलंकी, मोहन ठाकुर, धरमसिंग बरड़े, लालचंद पटेल, चिमला कनोजे, लक्ष्मण डावर, सकराम कनोजे, सुरेश लोहारे, बंशी डावर, रामश्या बरड़े, मिन्ना अहिरे, कालसिंग करते, पका करते, राकेश कनोजे, धरमसिंग कनोजे, भावला डावर, राकेश करते, दिलीप करते, वेरसिंग डावर एवं शक्ति सोलंकी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण स्वीकृति पर विधायक एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।




