मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी

ऑनलाइन जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

  05 शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश, संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन किया हस्तांतरित

बड़वानी: आमजन को त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा साप्ताहिक जनसुनवाई को वर्चुअल स्वरूप प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के तहत आयोजित जनसुनवाई में एसपी कार्यालय से जिले के सभी एसडीओपी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी ऑनलाइन माध्यम से एक साथ जुड़े।

तकनीकी नवाचार: पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने आवेदकों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना तथा संबंधित थाना प्रभारियों एवं एसडीओपी को शिकायतें ऑनलाइन हस्तांतरित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
05 शिकायतों पर कार्रवाई: जनसुनवाई में प्राप्त कुल 05 आवेदन, जिनमें भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, लड़ाई-झगड़ा एवं महिला संबंधी मामले शामिल थे, पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।

समय-सीमा में निराकरण: जांच एवं कार्रवाई निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए गए, ताकि आवेदकों को बार-बार पुलिस कार्यालय एवं थाने के चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं अत्यंत संवेदनशील मामलों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना है। बड़वानी पुलिस का प्रयास है कि प्रत्येक पीड़ित की शिकायत पर बिना देरी निष्पक्ष एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित हो।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया, डीएसपी (अजाक) श्रीमती निलेश्वरी डावर, डीएसपी श्री चेतनसिंह बघेल, रक्षित निरीक्षक श्री गजेंद्र निंगवाल, रक्षित निरीक्षक उषा सिसोदिया, शिकायत शाखा निरीक्षक श्री विनोद बघेल, निरीक्षक श्रीमती सुनीता मंडलोई एवं महिला थाना प्रभारी श्रीमती सुनीता मुजाल्दा सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!