बड़वानी; जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.गौतम टेटवाल का दौरा कार्यक्रम

बड़वानी; जिले के प्रभारी मंत्री एवं कौशल विकास व रोजगार विभाग के राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेटवाल 10 सितम्बर को दोपहर 1 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 7 बजे बड़वानी सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे ।
प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल 11 सितम्बर को प्रातः 11.15 बजे ठीकरी में दादा गुरू जी की पदयात्रा में सम्मिलित होंगे । इसके पश्चात दोपहर 2.30 बजे ग्राम भामी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कार्यक्रम में भाग लेंगे ।

इसके बाद दोपहर 3.10 बजे ग्राम कासेल में गौशाला, क्रियाशील पंचायत भवन, हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 3.45 बजे राजपुर में निर्माणाधीन सांदीपनी विद्यालय, रानी दुर्गावती सीनियर बालिका छात्रावास का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात 4.30 बजे पिपरी बुजुर्ग में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का निरीक्षण एवं समीक्षा कर सायं 5.30 बजे पिपरी बुजुर्ग से इन्दौर के लिये प्रस्थान करेंगे ।



