बड़वाह। सनावद पुलिस ने की यात्री बसों की जांच…सुरक्षा उपकरणों के नहीं मिलने पर चालक परिचालक को लगाई फटकार…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह ब्लाक के सनावद नगर में शनिवार को पुलिस ने बस स्टैंड से चलने वाली बसों की जांच की। जिसमें अनेक बसों में यातायात विभाग के नियमों का पूर्णता से पालन नहीं होना पाया गया।
जिसके बाद थाना प्रभारी ने फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों से मिले निर्देशों के बाद नगर के बस स्टैंड से चलने वाली खरगोन खंडवा इंदौर सहित अन्य स्थानों पर संचालित बसों की जांच की गई।
जिसमें फायर सेफ्टी चालक परिचालक का ड्रेस कोड एवं मौजूदा स्थिति बसों का फिटनेस सहित यात्रियों की सुरक्षा को लेकर फायर सेफ्टी फर्स्ट टेड बॉक्स सहित सुरक्षित यात्रा को लेकर बसों में होने वाले व्यवस्था को देखा।
इसमें कई बसों में फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं मिले। इसके बाद फटकार लगाते हुए बसों में नियमों का पूर्णता से पालन करने की बात कही। यादव ने बताया कि अगली बार यह कमी दिखाने पर बस संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



