सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में एक वर्ष से फरार दो हजार रुपये का ईनामी स्थायी वारंटी गिरफ्तार, अवैध फायर आर्म्स मामले में थी तलाश

सेंधवा ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई, उण्डीखोदरी गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

जनोदय पंच। सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने ईनामी फरारी वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत एक वर्ष से फरार चल रहे दो हजार रुपये के ईनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया। आरोपी अवैध फायर आर्म्स बनाने और बेचने के मामले में फरार था। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर तथा एसडीओपी अजय वाघमारे, सेंधवा के मार्गदर्शन में जिलेभर में ईनामी फरारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस टीम ने एक वर्ष से फरार चल रहे ईनामी स्थायी वारंटी सतवंतसिंह पिता महेन्द्रसिंह सिकलीकर, उम्र 23 वर्ष, निवासी उण्डीखोदरी, थाना पलसूद को गिरफ्तार किया।

घर से गिरफ्तार किया गया आरोपी

थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 1 अगस्त 2026 को आरोपी सतवंतसिंह सिकलीकर को उसके ग्राम उण्डीखोदरी स्थित घर से गिरफ्तार किया। आरोपी अवैध फायर आर्म्स बनाने एवं बेचने के अपराध में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा 2,000 रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की गई थी।

न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद उसे माननीय न्यायालय, सेंधवा में पेश किया गया। न्यायालय में पेशी उपरांत आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।

इन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की रही भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी ओ.पी. सिंह चौंगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में उपनिरीक्षक संजीव पाटील, आरक्षक 554 पंकज पुरोहित, आरक्षक 255 लालसिंह नार्वे तथा चालक प्रधान आरक्षक 52 राकेश रघुवंशी शामिल रहे। पुलिस टीम ने अभियान के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!