सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में जिला कांग्रेस की बड़ी तैयारी, खलघाट में महा चक्का जाम से सरकार को घेरने की रणनीति तय

किसानों की समस्याओं और वादा खिलाफी के विरोध में 7 मई को व्यापक आंदोलन, शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर जोर

जनोदय पंच। सेंधवा में जिला कांग्रेस की बैठक में 7 मई को खलघाट नेशनल हाईवे जाम आंदोलन की रणनीति बनाई गई। किसानों की समस्याओं, वादा खिलाफी के मुद्दों पर विरोध दर्ज कराने के लिए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने पर सहमति बनी।


आंदोलन की रणनीति और तैयारी

सेंधवा में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 मई को खलघाट में नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर किसानों की विभिन्न समस्याओं और चुनाव पूर्व किए गए वादों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन को शांतिपूर्ण, संगठित और अनुशासित ढंग से आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए विधानसभा, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर बैठकों के माध्यम से जनसंपर्क बढ़ाने तथा अधिक से अधिक किसानों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

किसान समस्याओं से जूझ रहा 

किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री सिलदार सोलंकी ने कहा कि किसान फसल के उचित दाम, खाद-बीज की उपलब्धता, सिंचाई और कर्ज जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। कांग्रेस पार्टी किसानों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में पूर्व मंत्री एवं राजपुर विधायक बाला बच्चन, भिकनगांव विधायक झूमा सोलंकी, सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी, बड़वानी विधायक राजन मंडलोई, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानैश चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस सेंधवा अध्यक्ष राजेंद्र गाडवे, राजपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सचिन जोशी और निवाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सलीम खत्री सहित नेताओं ने प्रदेश सरकार पर किसानों की मांगों की अनदेखी और वादा खिलाफी के आरोप लगाए।

श्रद्धांजलि और संकल्प

बैठक के पश्चात जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज हादसे में जान गंवाने वाले नागरिकों को दो मिनट का मौन रखकर और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही घटना के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में सेंधवा और पानसेमल विधानसभा के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे और आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!