सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा; प्रथम पुण्य स्मरण दिवस पर लगा रक्तदान शिविर, 23 रक्तदाताओं ने दी अनोखी श्रद्धांजलि

सेंधवा में स्व. किशोर राठौर की स्मृति में रक्तदान शिविर, परिवार सहित युवाओं ने किया रक्तदान

जनोदय पंच। सेंधवा में स्व. किशोर बंशीलाल राठौर (प्लासिया) के प्रथम पुण्य स्मरण दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 23 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन में परिवारजन, राठौर समाज, सुभाष चंद्र बोस रक्तदान समिति और करुणा ब्लड सेंटर का विशेष सहयोग रहा।

रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि

सेंधवा शहर में स्व. किशोर बंशीलाल राठौर (प्लासिया) के प्रथम पुण्य स्मरण दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। गत वर्ष 19 मई 2025 को उनका निधन हो गया था। प्रथम पुण्य स्मरण दिवस पर परिवारजनों, मित्रों, व्यवसाय से जुड़े कर्मचारियों और राठौर समाजजनों ने रक्तदान कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर शाम 4 बजे प्रारंभ हुआ। सबसे पहले धर्मपत्नी मीना ने बेटे-बेटियों के साथ स्व. किशोर राठौर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद रक्तदान शिविर शुरू हुआ।

परिवार के सदस्यों ने पहली बार किया रक्तदान

शिविर में पिता दिलीप राठौर और पुत्र मंथन राठौर ने पहली बार साथ में रक्तदान किया। वहीं बेटी रिया राठौर और भाई भोला ने भी रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर रात 7:30 बजे तक चला, जिसमें कुल 23 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इनमें 1 महिला और 22 पुरुष शामिल रहे। डॉ. नंदकिशोर राठौर, विक्की राठौड़, सूजल राठौर, राहुल राठौर और रिया राठौर ने भी पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में अबरार शेख, कुरान शेख, राजेश, गिरीश, दीपक, नंदकिशोर, अश्विन सोनी, विशाल, मोहित, गौरव, राज, महाराज, किशोर, वासु, गौरव और लक्की सहित अन्य शामिल रहे।

समिति ने किया सम्मान

सभी रक्तदाताओं को सुभाष चंद्र बोस रक्तदान समिति सेंधवा द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। वहीं करुणा ब्लड सेंटर की ओर से प्रमाण पत्र और अंगूठी भेंट की गई। आयोजन में करुणा ब्लड सेंटर द्वारा रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम में सुभाष चंद्र बोस रक्तदान समिति सेंधवा जिला बड़वानी तथा थेलेसीमिया सिकल सेल्स जनजागरण समिति म.प्र. सेंधवा जिला बड़वानी प्रभार का विशेष सहयोग रहा। प्रीति सिस्टर, सिस्टर मैथुज, स्टेला फ्लोरा, सिस्टर मंजू वर्मा, योगेश, जितेन अलावे और जयसिंह कवाचे का विशेष सहयोग रहा। बलराम राठौड़, डॉ. नंदकिशोर राठौर, सूजल राठौर और समिति के सदस्य उपस्थित रहे। समिति के अशोक राठौर ने बताया कि समिति अनेक आयोजनों में रक्तदान शिविर लगाती रही है, लेकिन पुण्य स्मरण दिवस पर यह सेंधवा का पहला रक्तदान शिविर रहा। अंत में स्व. किशोर राठौर के परिजनों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!