सेंधवा

22 अप्रैल को लगेगा पुस्तक संग्रहण शिविर, आमजन से सहयोग की अपील

सेंधवा। शहर में सामाजिक संगठन ‘हम साइकिल वाले’ ग्रुप द्वारा विद्यार्थियों की सहायता के उद्देश्य से 22 अप्रैल को पुस्तक संग्रहण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही कई विद्यार्थियों को नई कक्षाओं के लिए पुस्तकें खरीदना पड़ता है, जो बढ़ती महंगाई के बीच अभिभावकों के लिए आर्थिक बोझ बनता है। ऐसे में ग्रुप ने अनुपयोगी लेकिन अच्छी स्थिति में उपलब्ध पुस्तकों को एकत्रित कर जरूरतमंद विद्यार्थियों को निरूशुल्क उपलब्ध कराने का अभियान शुरू किया है।

ग्रुप के सदस्यों ने आमजन से अपील की है कि वे अपने पास उपलब्ध विद्यालय, कॉलेज, प्रतियोगी परीक्षा, धार्मिक, साहित्यिक, मोटिवेशनल एवं स्वास्थ्य संबंधी पुस्तकें, जो उपयोग में नहीं हैं, इस अभियान के तहत जमा कराएं ताकि उनका पुनः उपयोग हो सके।

पुस्तक संग्रहण के लिए 22 अप्रैल 2026 को जलाराम मंदिर के पास सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा। ग्रुप ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस सामाजिक पहल को सफल बनाने की अपील की है। संपर्क के लिए पंकज झंवर 9425327022 और चेतन कानूनगो 9713332111 से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!