स्वाधीनता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा लायंस कॉन्वेंट स्कूल

स्वतंत्रता के अमृत भाव, राष्ट्रप्रेम की उमंग और देशभक्ति के उत्साह से लायंस कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब सेंधवा के अध्यक्ष श्यामसुंदर तायल एवं क्लब पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। इसके बाद राष्ट्रगान की गूंज के साथ वातावरण में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावनाएं मुखर हो उठीं। समारोह का शुभारंभ देवी सरस्वती और भारत माता के पूजन माल्यार्पण से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित मनोहारी सांस्कृतिक नृत्यों एवं स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास,राष्ट्रप्रेम और देश के वीर सपूतों, स्वतंत्रता सेनानियों को फैन्सी ड्रेस के माध्यम से जीवंत कर वातावरण को भावविभोर कर दिया। स्कूल की हेड गर्ल जिकरा पटेल और माहिरा शेख के उद्बोधन में देश के प्रति प्रेम, समर्पण और एकता का संदेश के साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने का उत्साह उभरकर सामने आया।

समारोह में लायंस क्लब अध्यक्ष श्यामसुंदर तायल ने स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएँ तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को स्मरण करते हुए कहा कि आजादी केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का भी स्मरण कराती है। इस दौरान क्लब के पूर्व अध्यक्ष गोपाल तायल ने भी देश वासियों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएँ दी।समारोह का विशेष आकर्षण विद्यालय में पहली बार गठित एनसीसी कैडेट्स द्वारा
विद्यालय परिसर एनसीसी कैडेट्स की शानदार परेड रही।एनसीसी कैडेट्स के अनुशासन आत्मविश्वास दृढ़ता के साथ कदम सेकदम मिलाते हुए कदमताल ने विद्यार्थियों और अतिथियों में राष्ट्रप्रेम का संदेश देकर पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा देविका अजनारे और अक्षिता ने किया।




