सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा; 80 वे स्वतंत्रता दिवस महोत्सव के तहत देश भक्ति गीतों पर विद्यार्थियों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां

सेंधवा। शिक्षा प्रसारक समिति द्वारा संचालित नेहरू स्मृति हायर सेकंडरी हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूल, स्वामी विवेकानन्द शिक्षा महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़े उल्लास से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह एवं जोशो, खरोश के साथ कई आकर्षक प्रस्तुतियां दी जिसमें, ऑपरेशन चंद्रयान, नेताजी सुभाषचंद्र बोस ,सलामी परेड तथा पी.टी. प्रदर्शन प्रमुख रहा। संस्था अध्यक्ष रविंद्रसिंह मंडलोई द्वारा ध्वजारोहण किया गया, उसके पश्चात् उन्होने अपने उद्बोधन में कहा कि यह दिन हम भारतीयों के लिए गर्व एवं सम्मान का दिवस है क्योंकि कई संघर्षों के पश्चात यह आजादी हमे प्राप्त हुई है ।

 

वर्तमान समय में भारत आज लगातार कई क्षेत्रों में ऊंचाइयों को छू रहा है हमें भी इसमें अपना योगदान देना है अपने भारत को विकासशील राष्ट्र की गिनती में से विकसित राष्ट्र की गिनती में पहुंचना है। उन्होंने बच्चों से कहा आज के इस दिन की सार्थकता इसमे है जब आप यह संकल्प ले कि हम स्वच्छ भारत बनाएंगे, हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे, हम एक दूसरे का सम्मान करेंगे और अपने देश की एकता व अखंडता को बनाए रखेंगे।इस उपलक्ष्य पर पूर्व अध्यक्ष पीरचंद मित्तल, बी एल जैन, दिलीप कानूनगो, उपाध्यक्ष शैलेष कुमार जोशी, सचिव अशोक कुमार सकलेचा, कोषाध्यक्ष दीपक लालका ,सह सचिव मनोज कानूनगो , शरद पालीवाल, प्रेमचन्द सुराना, प्रहलाद यादव, शरद कानूनगो, गोगपीकिशन अग्रवाल,के. सी. पालीवाल, समस्त सदस्य व संस्था प्राचार्य ,डॉ भारती भट्ट, हेमंत खेड़े, राहुल मण्डलोई,देवेन्द्र कानूनगो एवं
स्टॉफ ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!