सेंधवा

सेंधवा में 15 अक्टूबर को शराब मुक्ति के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, दवाइयां भी मिलेंगी

प्रेमसुख हॉस्पिटल के नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा आयोजन, आधार कार्ड और एक समझदार परिजन को साथ लाने की अपील

सेंधवा। भारत नशा मुक्ति अभियान के तहत सेंधवा में शराब की लत से मुक्ति दिलाने और नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। 15 अक्टूबर 2026 गुरुवार को प्रेमसुख हॉस्पिटल के नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड इन्वेस्टिगेशन और दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा शिविर

प्रेमसुख हॉस्पिटल, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, संत विनोबा मार्ग सेंधवा में शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। केंद्र की ओर से पिछले कई महीनों से शराब मुक्ति के लिए विभिन्न शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। केंद्र के संचालक डॉ. एम. के. जैन ने बताया कि पिछले शिविरों में दवाइयां लेने वाले कई लोगों ने शराब छोड़ने में सफलता प्राप्त की है और अच्छे परिणाम सामने आए हैं।

नशे से नई पीढ़ी को बचाने पर जोर

डॉ. जैन के अनुसार, नशा मुक्ति शिविरों का उद्देश्य समाज में व्याप्त नशे की बुराई को कम करना और जागरूकता अभियान के माध्यम से नई पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के नशे की आदत का फैशन का रूप लेना नई पीढ़ी के विकास में बाधा बनता जा रहा है।

आधार कार्ड और परिजन को साथ लाने की अपील

शिविर में शराब की लत छोड़ने के इच्छुक लोगों से अपने साथ आधार कार्ड और घर के किसी एक समझदार व्यक्ति को लाने की अपील की गई है। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड इन्वेस्टिगेशन और दवाइयों का वितरण निःशुल्क किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!