मालवा-निमाड़
भारतीय कपास निगम लिमिटेड द्वारा समर्थन मूल्य पर कपास खरीदी हेतु स्लॉट बुकिंग 13 अक्टूबर से प्रारंभ, 15 अक्टूबर से होगी खरीदी प्रारंभ

जनोदय पंच। बड़वानी। जिलें में भारतीय कपास निगम लिमिटेड शाखा इंदौर द्वारा खरीफ वर्ष 2026 अंतर्गत न्यूंनतम समर्थन मूल्य पर कपास कि खरीदी का कार्य 15 अक्टूबर से प्रारंभ किया जा रहा है। जिस हेतु स्लाट बुकिंग 13 अक्टूबर से प्रातः 9 बजे से प्रारंभ की जा रही है। 15 अक्टूबर से आगामी 14 दिनांे के लिए स्लाट बुक किये जा सकेंगे।
इस सम्पूर्ण खरीदी प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी व व्यवस्थित बनाने तथा मंडियों में अनावश्यक भीड़ से बचाने के लिए किसान भाइयों हेतु कपास विक्रय के लिए स्लॉट बुक करने की ऑनलाइन सुविधा प्रारंभ की जा रही है। यह स्लॉट बुकिंग पूरी तरह से रोलिंग आधार पर उपलब्ध रहेगी।

अतः इच्छुुक किसान भाईयों से अपील की जाती है कि कपास फसल विक्रय हेतु कृषि उपज मण्डीयों, सी.एस.सी सेन्टर एवं एन्ड्राईड मोबाईल से कृषक किसान एप के माध्यम से स्लॉट बुकिंग करा सकते है, एवं अपनी कपास फसल का विक्रय कर सकते है ।




