सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में स्वास्थ्य सुविधा को नई रफ्तार, श्री नारायण दास अस्पताल ने शुरू की अत्याधुनिक आईसीयू एम्बुलेंस सेवा

श्री नारायण दास अस्पताल समिति ने सर्व सुविधा युक्त आईसीयू एम्बुलेंस का किया लोकार्पण, बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल

रमन बोरखड़े। सेंधवा। सेंधवा शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में श्री नारायण दास अस्पताल ने सर्व सुविधा युक्त आईसीयू एम्बुलेंस सेवा शुरू की। नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव, अस्पताल समिति अध्यक्ष अजय मित्तल और समाज सेवी संजय यादव ने फीता काटकर लोकार्पण किया।


स्वास्थ्य सुविधा विस्तार की दिशा में पहल

श्री नारायण दास अस्पताल सेंधवा में आयोजित कार्यक्रम में सर्व सुविधा युक्त आईसीयू एम्बुलेंस का लोकार्पण पूजा पाठ के साथ किया गया। नगर पालिका परिषद सेंधवा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, श्री नारायण दास अस्पताल समिति सेंधवा के अध्यक्ष अजय मित्तल और समाज सेवी संजय यादव ने फीता काटकर एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, समाज सेवी, अस्पताल के चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।

   


गंभीर मरीजों को समय पर मिलेगी सुविधा

श्री नारायण दास अस्पताल समिति के अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि संत श्री नारायण दास अस्पताल का संकल्प है कि क्षेत्र के लोगों को यहीं अच्छी एवं गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। इसी कड़ी में अस्पताल द्वारा सर्व सुविधा युक्त आईसीयू एम्बुलेंस की सौगात क्षेत्रवासियों को दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस एम्बुलेंस के माध्यम से गंभीर मरीजों को जल्द से जल्द उच्च चिकित्सा के लिए आसपास के बड़े अस्पतालों तक पहुंचाया जा सकेगा। समिति आगे भी क्षेत्र के निवासियों के लिए उच्च गुणवत्ता की किफायती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।


मरीजों की सुरक्षा और बेहतर उपचार पर जोर

नगर पालिका परिषद सेंधवा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने कहा कि आज इस सर्व सुविधा युक्त एम्बुलेंस को क्षेत्र के लोगों को समर्पित किया जा रहा है, ताकि किसी भी गंभीर स्थिति में मरीजों को जल्द से जल्द पास के बड़े अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाकर उनके प्राणों की रक्षा की जा सके।


क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने का प्रयास

समाज सेवी संजय यादव ने कहा कि श्री नारायण दास अस्पताल द्वारा आगे भी उच्च एवं गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधाएं क्षेत्र के लोगों को यहीं उपलब्ध करवाने के प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं। आज यह शुरुआत है, आगे हम सबको मिलकर क्षेत्र के लिए बहुत कुछ करना है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!