सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में श्रावण के दूसरे सोमवार विश्वेश्वर महादेव का भूतनाथ स्वरूप में हुआ विशेष श्रृंगार

सेंधवा। श्रावण माह के दूसरे सोमवार को महावीर कॉलोनी स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया। लक्ष्मी जयंती शर्मा द्वारा विश्वेश्वर महादेव जी का श्रृंगार भूतनाथ जी के स्वरूप में किया गया। इस दौरान भगवान शिव का आकर्षक स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

श्रावण माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के विभिन्न स्वरूपों में श्रृंगार किया जा रहा है। इसी क्रम में महावीर कॉलोनी स्थित विश्वेश्वर महादेव जी को भूतनाथ जी के रूप में सजाया गया।

वहीं, सावन के दूसरे सोमवार को देवझिरी वाले बाबा का भी विशेष श्रृंगार किया जाएगा। देवझिरी वाले बाबा को महाकाल के रूप में सजाने की तैयारी है। भगवान शिव के इस विशेष स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!