सेंधवाखरगोन-बड़वानी

पानसेमल। विधायक श्याम बरडे ने कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री के विचारों से ली प्रेरणा

पानसेमल। पानसेमल विधानसभा के ग्राम रामपुरा के बूथ क्रमांक 115 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक संवाद मन की बात के 126वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर विधायक श्याम बरडे ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा प्राप्त की।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद राष्ट्र निर्माण, सामाजिक चेतना और जनभागीदारी को मजबूती प्रदान करता है। साथ ही यह समाज में सकारात्मक सोच और सहभागिता का वातावरण निर्मित करता है।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प भी लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!