खरगोन-बड़वानीधर्म-ज्योतिष, समाज
निवाली में शिवमहापुराण कथा में भक्ति में झूमे विधायक श्याम बरडे, विनोद वसावे भी रहे शामिल
पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से शिवमहापुराण कथा का श्रद्धालुओं ने किया श्रवण, भक्ति गीतों और जयघोष से शिवमय हुआ वातावरण

पानसेमल। निवाली में आयोजित शिवमहापुराण कथा के तृतीय दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सीहोर वाले प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की महिमा और आध्यात्मिक प्रसंगों का श्रवण किया।
कथा में पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम बरडे भी शामिल हुए। कथा श्रवण के दौरान विधायक श्याम बरडे भगवान भोलेनाथ की भक्ति में झूमते नजर आए। उनके साथ जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद वसावे भी उपस्थित रहे। दोनों ने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर कथा का आनंद लिया।

भक्ति गीतों और जयघोष से शिवमय हुआ कथा स्थल
पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से भगवान शिव की महिमा और भक्ति से जुड़े प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा स्थल पर भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया।
क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
इस पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ से समस्त क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की गई। शिवमहापुराण कथा के आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति देखने को मिली।



