सागर मोरे बने जय आदिवासी युवा शक्ति (JAYS) के सेंधवा ब्लॉक अध्यक्ष

सेंधवा। जय आदिवासी युवा शक्ति (JAYS) के संगठन विस्तार एवं सामाजिक एकजुटता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से सागर मोरे को सेंधवा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जिला अध्यक्ष महेंद्र सेनानी ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सागर मोरे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा करने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगे।

नियुक्ति के उपरांत कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने सागर मोरे का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सिलदार सोलंकी, गौतम मोरे, शोभाराम पटेल, हरसिंग मोरे, सचिन मोरे, महेश डावर, रवि सोलंकी, विजय मोरे, अमन जाधव, आकाश सोलंकी, राकेश सोलंकी, बालू आर्य एवं अधिवक्ता चेनु सिंह अछालिया सहित बड़ी संख्या में जय आदिवासी युवा शक्ति (JAYS) के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत बनाने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा समाजहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।



