सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में राधाकृष्ण नर्सिंग कॉलेज पर सवाल, अनसूटेबल घोषित होने से छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी

बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों ने एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

जनोदय पंच। सेंधवा के राधाकृष्ण नर्सिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों ने कॉलेज की उपयुक्तता और छात्रवृत्ति समस्या को लेकर एसडीएम के नाम तहसीलदार हितेन्द्र भावसार को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने कॉलेज को अनसूटेबल घोषित किए जाने की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।


छात्रवृत्ति नहीं मिलने से विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी

सेंधवा के राधाकृष्ण नर्सिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों ने कॉलेज की सूटेबिलिटी और छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। विद्यार्थियों ने सेंधवा एसडीएम के नाम तहसीदार हितेन्द्र भावसार को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और समाधान की मांग की है।

विद्यार्थियों का आरोप है कि कॉलेज को अनसूटेबल घोषित किए जाने के बाद उनकी पढ़ाई और भविष्य प्रभावित हो रहा है। छात्रवृत्ति के आधार पर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को कई वर्षों से छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पाया है।


प्रवेश के समय कॉलेज ने मान्यता प्राप्त होने का दिया था भरोसा

बीएससी नर्सिंग के छात्र अमन मोरे ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020-21 और 2021-22 सत्र में राधाकृष्ण नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लिया था। प्रवेश के समय कॉलेज प्रबंधन ने संस्थान के मान्यता प्राप्त और पूरी तरह उपयुक्त होने का आश्वासन दिया था।

विद्यार्थियों के अनुसार, अधिकांश छात्रों ने छात्रवृत्ति के आधार पर ही कॉलेज में प्रवेश लिया था। प्रवेश के बाद कॉलेज प्रबंधन की ओर से छात्रवृत्ति की लिंक जल्द शुरू होने का भरोसा दिया गया था, लेकिन कई वर्ष बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।


जांच में कॉलेज मिला था अनसूटेबल, विद्यार्थियों ने उठाए सवाल

ज्ञापन में विद्यार्थियों ने बताया कि वर्ष 2022-23 में हुई जांच में कॉलेज को अनसूटेबल पाया गया था। इसके बाद भी कॉलेज प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को आश्वासन दिया जाता रहा कि स्थिति में सुधार होने के बाद छात्रवृत्ति की लिंक दोबारा शुरू कराई जाएगी।

विद्यार्थियों का आरोप है कि अब तक छात्रवृत्ति को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिसके कारण दोनों सत्रों के विद्यार्थी आर्थिक और शैक्षणिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।


निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की विद्यार्थियों ने की मांग

विद्यार्थियों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने अपनी पढ़ाई, छात्रवृत्ति और भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द समाधान की अपील की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान विद्यार्थियों ने वर्षों से चली आ रही समस्या के निराकरण की मांग रखी। प्रशासन ने विद्यार्थियों को ज्ञापन पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!