सेंधवा
देवली में 13 अक्टूबर को सजेगा कबड्डी का रोमांच
विजेता को ₹11,111 और उपविजेता को ₹5,555 का पुरस्कार

वरला। तहसील क्षेत्र के ग्राम देवली में 13 अक्टूबर को रात्रि 8:30 बजे साई किराड़े फैंस क्लब, देवली के तत्वावधान में ओपन कबड्डी टूर्नामेंट-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्र की कबड्डी प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹11,111 तथा द्वितीय पुरस्कार ₹5,555 रखा गया है। इसके अलावा खिलाड़ियों एवं टीमों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

आयोजन में मुख्य अतिथि मोंटू सोलंकी, विधायक सेंधवा तथा विशेष अतिथि पोरलाल खरते उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में बिरसा क्लब, जय बजरंग क्लब, साई किराड़े कबड्डी क्लब एवं सहारा क्लब देवली सहित ग्रामीण युवा सहयोग कर रहे हैं।
आयोजक साई किराड़े फैंस क्लब, देवली ने क्षेत्र के खेलप्रेमियों, युवाओं एवं ग्रामीणों से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।





