सेंधवा में जयस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेंद्र सेनानी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
पुष्पमाला पहनाकर दी शुभकामनाएं, बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता रहे मौजूद

सेंधवा। जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेंद्र सेनानी का सेंधवा में संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की कामना की।
स्वागत कार्यक्रम में जयस के युवा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेंद्र सेनानी का पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाईलाल डावर, गोतम मोरे, सीताराम बरडे, विवेक मेहता, प्रताप सेंगर, जितेंद्र डावर, सर्जन डावर, देवदास जाधव, अजय नरगावे, महेश डावर, मोहन सोलंकी, राकेश सेनानी, सुनिल आर्य, बालकिशन आर्य, रामेश्वर सोलंकी, सागर मोरे, प्रताप नरगावे, उमेश डुडवे, हरसिंग मोरे, अमन जाधव और सुमित आर्य सहित संगठन के समस्त युवा साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेंद्र सेनानी का स्वागत करते हुए संगठनात्मक दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



