चेन्नई में CSK और MI के बीच आज भिड़ंत, मुंबई के पास पिछली हार का हिसाब बराबर करने का मौका
एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला, दोनों टीमें पिछली हार के बाद वापसी की तलाश में मैदान पर उतरेंगी

आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें पिछली हार के बाद वापसी की कोशिश में हैं, जबकि मुंबई के पास पिछली करारी हार का बदला लेने का मौका है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में आज 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने सामने होंगी। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस सीजन में दोनों टीमों की यह दूसरी भिड़ंत है।
पिछली भिड़ंत का परिणाम
इससे पहले वानखेड़े स्टेडियम में हुए मुकाबले में मुंबई को 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में चेन्नई ने 207 रन बनाए थे, जबकि मुंबई की टीम 104 रनों पर सिमट गई थी। ऐसे में आज के मैच में मुंबई के पास हिसाब बराबर करने का मौका रहेगा।
दोनों टीमों का प्रदर्शन
चेन्नई सुपर किंग्स छह दिन के ब्रेक के बाद मैदान पर उतर रही है। अपने पिछले मैच में टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आठ विकेट से हार मिली थी, जहां चेन्नई ने 158 रन बनाए थे और विपक्षी टीम ने लक्ष्य हासिल कर लिया था। टीम आठ मैचों में तीन जीत और पांच हार के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।
मुंबई इंडियंस भी सनराइजर्स हैदराबाद से हार के बाद इस मुकाबले में उतर रही है। टीम ने 20 ओवर में 243 रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाजी के कारण छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई आठ मैचों में दो जीत और छह हार के साथ नौवें स्थान पर है।
हेड टू हेड आंकड़े
दोनों टीमों के बीच कुल 40 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें चेन्नई ने 19 और मुंबई ने 21 मैच जीते हैं। 2023 से अब तक खेले गए छह मैचों में चेन्नई ने पांच बार जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई को एक जीत मिली है।
टीम स्क्वाड
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैथ्यू शॉर्ट, एमएस धोनी, मैट हेनरी, स्पेंसर जॉनसन, जैकरी फॉल्क्स, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, आकाश मधवाल, अमन खान।
मुंबई इंडियंस टीम: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रघु शर्मा, कृष भगत, राज बावा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडेय, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार।



