खेल जगतमुख्य खबरेराष्ट्रीय

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी, कोहली-अय्यर और डिविलियर्स को छोड़ा पीछे

16 गेंदों में 36 रन की पारी खेलकर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 100 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया।

जनोदय पंच। आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 36 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली समेत कई दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया।


रिकॉर्ड तोड़ पारी से मचाई सनसनी

आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 16 गेंदों में 36 रन की तेजतर्रार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। इस छोटी लेकिन विस्फोटक पारी के दम पर वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

कोहली, अय्यर और डिविलियर्स को छोड़ा पीछे

वैभव सूर्यवंशी इस सीजन 40 छक्के पूरे कर चुके हैं। इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली के 38 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को भी पछाड़ दिया। श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स के लिए 39 छक्के लगाए थे, जबकि विराट कोहली ने रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 38 छक्के लगाए थे। हेनरिक क्लासेन और सूर्यकुमार यादव भी 38-38 छक्के लगा चुके हैं। वहीं एबी डिविलियर्स और ऋषभ पंत के नाम 37-37 छक्के दर्ज हैं।

सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 59 छक्के लगाए थे। आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 52 छक्के लगा चुके हैं। जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स के लिए 45 छक्के लगा चुके हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा 42 और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए निकोलस पूरन 40 छक्के लगा चुके हैं।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!